राजस्थान के बीजेपी अध्यक्ष सतीश पूनिया ने विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी के सीएए वाले बयान का समर्थन किया है। उन्होंने कहा की मैं सीपी जोशी जी का स्वागत और अभिनंदन करता हूं कि नागरिकता संशोधन कानून का समर्थन किया।
उन्होंने कहा, उनसे पहले शशि थरूर, जय राम रमेश, सलमान खुर्शीद और कपिल सिब्बल जैसे कई कांग्रेसी नेता भी कह चुके हैं कि नागरिकता संशोधन अधिनियम को लागू करना होगा। दरअसल, एक कार्यक्रम में बोलते हुए सीपी जोशी ने कहा की भारत सरकार ने नागरिकता संशोधन कानून पारित किया है और राज्य सरकार को संविधान के तहत इसे लागू करना होगा।

उन्होंने कहा की नागरिकता केंद्र का विषय है, राज्य का नहीं। विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा की उन्होंने कहा कि राज्य सरकारें समवर्ती सूची के विषयों पर ही कानून बना सकती हैं। जैसे मोटरव्हीकल एक्ट के तहत केंद्र ने कानून बनाया।राज्य चाहे तो इसे लागू नहीं करेंगे। पर कानून की व्यवस्था यह है कि कॉन्करेंट सब्जेक्ट में सेंट्रल गर्वमेंट ने कोई कानून बना दिया तो कोई भी राज्य उसके विरोध में कोई कानून नहीं बना सकता।


Download Android App
Download iOS App



