राजस्थान में 2023 में सत्ता की डोर भाजपा के हाथ में होगी: पूनियां

Summary :

भाजपा के राजस्थान इकाई के अध्यक्ष सतीश पूनियां ने बृहस्‍पतिवार को कहा कि 2023 के विधानसभा चुनाव के बाद राजस्‍थान में सत्‍ता की डोर भाजपा के हाथ में होगी।

भाजपा के राजस्थान इकाई के अध्यक्ष सतीश पूनियां ने बृहस्‍पतिवार को कहा कि 2023 के विधानसभा चुनाव के बाद राजस्‍थान में सत्‍ता की डोर भाजपा के हाथ में होगी। मकर संक्रांति पर अपने घर पर संवाददाताओं से बातचीत करते हुए उन्‍होंने यह बात कही। आगामी विधानसभा चुनाव परिणामों के बारे में पूछे जाने पर पूनियां ने कहा कि डोर भाजपा के हाथ में होगी। 
उन्‍होंने कहा, ‘‘ ऐसा ही होगा, मेरा मिशन है कि भाजपा न केवल सत्ता में आए, बल्कि राजस्थान में एक बार भाजपा और एक बार कांग्रेस की धारणा भी टूटे।’’ उन्‍होंने कहा, ‘‘ राज्‍य में भाजपा अजेय और अभेद्य बने, यह मेरा मिशन है।’’ राज्‍य सरकार की कार्यशैली पर उन्‍होंने कहा कि खुद कांग्रेस के लोगों में बड़ी भारी निराशा है, क्योंकि जनता देशभर में इनकी पतंग काटती जा रही है। 

Desk Team