राजस्थान के 21 जिलों में 4371 पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने 1360 सीटों पर जीत हासिल की है, वहीं कांग्रेस को 1247 सीटों पर जीत मिली है। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार निर्दलीय 335 व राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी आरएलपी 54 जगह विजयी रही है।
इसी तरह जिला परिषद सदस्यों के चुनाव में कांग्रेस दस व बीजेपी छह सीटों पर जीती है। कुल 636 जिला परिषद सदस्यों के लिए चुनाव हुए हैं जिनके मतों की गिनती मंगलवार को हो रही है। प्रवक्ता ने बताया कि जिला मुख्यालयों पर यह मतगणना सुबह नौ बजे शुरू हुई। सभी परिणाम शाम तक आने की उम्मीद है। इस गणना से 636 जिला परिषद सदस्यों के लिए 1778 उम्मीदवारों व 4371 पंचायत समिति सदस्यों के लिए 12663 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा।
उल्लेखनीय है कि जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के लिए चार चरणों में 23 नवंबर, 27 नवंबर, एक दिसंबर और पांच दिसंबर को मतदान हुआ था। उन्होंने बताया कि इसी तरह प्रधान या प्रमुख का चुनाव 10 दिसंबर और उप प्रधान या उप प्रमुख के लिये 11 दिसंबर को चुनाव होगा।


Download Android App
Download iOS App



