भारतीय जनता युवा मोर्चा राजस्थान में विशेष सदस्यता अभियान के जरिए 50 लाख नये सदस्य बनायेगा। इस अभियान की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक 30 अक्टूबर को दोपहर बारह बजे भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित होगी।
बैठक को भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर एवं भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अशोक सैनी भादरा सम्बोधित करेंगे।
31 अक्टूबर को ”लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल ” की जयंती पर आयोजित ‘ रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम की तैयारियों पर भी बैठक में चर्चा होगी।


Download Android App
Download iOS App



