कोटा : राजस्थान के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता शांति कुमार धारीवाल ने आज कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा का 180 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य हवा में महल बनाने के समान है। भाजपा ने अगले साल होने वाले राजस्थान विधानसभा चुनाव में राज्य की 200 में से 180 सीटों पर जीत हासिल करने का लक्ष्य तय किया है। राज्य की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में गृह मंत्री रहे धारीवाल ने कहा, ”भाजपा राज्य इकाई के अध्यक्ष अशोक परनामी और मुख्यमंत्री (वसुंधरा) राजे लोगों को भ्रमित करने के लिए हवा में महल बना रहे हैं।” भाजपा की खिंचाई करते हुए उन्होंने कहा, ”दोनों नेताओं ने 200 का लक्ष्य क्यों नहीं तय किया। उन्होंने 20 सीटें किसके लिए छोड़ी है।” उन्होंने कहा कि राज्य के लोग आगामी चुनाव में भाजपा को ‘सबक सिखाएंगे।
(भाषा)


Download Android App
Download iOS App



