नई दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का एक मामला ”निपटाने” के लिए एक होटल व्यवसायी से कथित रूप से रिश्वत लेने के लिए हाल में मुंबई में सीबीआई द्वारा गिरफ्तार केन्द्रीय सीमाशुल्क विभाग के एक सहायक आयुक्त ने दावा किया था कि वह प्रधानमंत्री कार्यालय के एक आईएएस अधिकारी के जरिये काम कराश्ेगा।
एजेंसी के अनुसार, सीबीआई ने सात मई को केन्द्रीय सीमाशुल्क सहायक आयुक्त (बड़े करदाता इकाई) अशोक नायक को मुंबई के होटल व्यवसायी राजू शेट्टी से उनके खिलाफ दर्ज ईडी के एक मामले को निपटाने के लिए 12 करोड़ रूपये की रिश्वत कथित रूप से मांगी थी।
वर्ष 2014 बैच के आईआरएस अधिकारी नायक को अगले महीने सेवानिवृत्त होना है।
सीबीआई ने शिकायतकर्ता शेट्टी के दावों के सत्यापन के लिए उनकी मुलाकात से पहले छिपा हुआ आवाज टैप करने वाला उपकरण लगा दिया था।
नायक के साथ अपनी मुलाकात के बारे में जानकारी देने वाले सीबीआई के सामने अपने बयान में शेट्टी ने दावा किया था कि वह होटल मालिक के बेटे के साथ नायक से उसके कार्यालय में मिला था। नायक ने ईडी में लंबित मामले को निपटाने के लिए उनसे कथित रूप से 12 करोड़ रूपये मांगे थे।
शेट्टी ने सीबीआई को बताया, ”अशोक नायक ने हमें बताया कि वह पीएमओ के एक आईएएसव अधिकारी के जरिये काम करा रहा है और उसने पहली किस्त के रूप में हमसे सवा करोड़ रूपये मांगे…” सीबीआई द्वारा आरोपी को रंगे हाथों पकडऩे के अभियान के तहत नायक के साथ बैठक पांच मई को मुंबई के कफे परेड के वल्र्ड ट्रेड सेंटर की 30वीं मंजिल में हुई।
– भाषा


Download Android App
Download iOS App



