नयी दिल्ली : एयर इंडिया चार्टर्स लि। का नाम बदलकर एयर इंडिया एक्सप्रेस लि। कर दिया गया है। समूह की अंतराष्ट्रीय बजट एयरलाइन परिचालन की होल्डिंग कंपनी एयर इंडिया चार्टर्स के अस्तित्व में आने के चार दशक से अधिक समय बाद नाम में बदलाव किया गया है।
सार्वजनिक क्षेत्र की एयर इंडिया की कम किराया वाली अंतरराष्ट्रीय इकाई एयर इंडिया एक्सप्रेस नाम के तहत काम करती है। कारपोरेट कार्य मंत्रालय की विज्ञप्ति के अनुसार एयर इंडिया चार्टर्स लि। का नाम पांच मई से एयर इंडिया एक्सप्रेस लि। हो गया है। एयर इंडिया एक्सप्रेस दुबई, शारजाह, दोहा, कुवैत, सिंगापुर, कुआलालम्पुर, रियाद और ढाका समेत 14 अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिये सेवा देती है। साथ ही कंपनी विभिन्न घरेलू मार्गों पर भी सेवा देती है।
(भाषा)


Download Android App
Download iOS App



