राजस्थान चुनाव : सचिन पायलट के सामने लड़ेंगे भाजपा के यूनुस खान

Summary :

वसुंधरा राजे सरकार में कद्दावर मंत्री रहे यूनुस खान इस समय डीडवाना से विधायक है। पार्टी ने अब तक जारी अपनी तीन सूचियों में उनका नाम ही शामिल नहीं किया था।

जयपुर : भारतीय जनता पार्टी ने टोंक विधानसभा सीट पर अपने प्रत्याशी को बदलते हुए वहां से यूनुस खान को मैदान में उतारा है। इस सीट पर खान का मुकाबला कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट से होगा। भाजपा ने सोमवार को जारी प्रत्याशियों की अपनी अंतिम सूची में यूनुस खान का नाम टोंक सीट से शामिल किया।

पार्टी ने इससे पहले यहां से मौजूदा विधायक अजित सिंह मेहता को उम्मीदवार बनाने की घोषणा की थी। लेकिन कांग्रेस ने जब मुस्लिम बहुल टोंक सीट से पायलट को उतारने की घोषणा की तो यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि भाजपा यहां अपने प्रत्याशी को बदलकर यूनुस खान को उतार सकती है।

bjp

दरअसल वसुंधरा राजे सरकार में कद्दावर मंत्री रहे यूनुस खान इस समय डीडवाना से विधायक है। पार्टी ने अब तक जारी अपनी तीन सूचियों में उनका नाम ही शामिल नहीं किया था। अपनी पांचवीं सूची में पार्टी ने टोंक से मेहता व खेरवाड़ा से शंकर लाल खराड़ी का नाम वापस लिया है। मेहता की जगह यूनुस खान तथा शंकरलाल की जगह नानाला आहरी को प्रत्याशी बनाया है।

इसके साथ ही पार्टी ने कोटपूतली से मुकेश गोयल, बहरोड़ से मोहित यादव, करौली से ओपी सैनी, केकड़ी से राजेंद्र विनायक व खींवसर से रामचंद्र उत्ता को उम्मीदवार घोषित किया है। राज्य की 200 विधानसभा सीटों के लिए सात दिसंबर को मतदान होगा। नामांकन का आज यानी सोमवार आखिरी दिन है।

टिकट नहीं मिलने पर BJP विधायक ज्ञान देव आहूजा ने भाजपा छोड़ी, निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लड़ेंगे चुनाव

Desk Team