राजस्थान: अलवर जिले में चोरों ने एक ही रात में अलग-अलग स्थानों में पांच दुकानों के ताले तोड़कर नकदी एवं सामान चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार रात को कोटकासिम चौकी पुलिये के पास अंजली बीज भंडार की दुकान, बीबीरानी-हरसौली रोड़ पर उत्तम फर्टीलाइजर्स सूबेसिंह सादव माजरावाले की दुकान, बालाजी ट्रेडर्स रमेश चंद चंदपुरा वाले की दुकान की शटर का ताला तोड़कर हजारों रुपये नकद चुरा लिये गये। बीबीरानी में ही के.एस फोटो स्टूडियो का ताला तोड़कर कैमरे सहित हजारों रुपयों का सामान चोरी कर लिया।
वहीं हरसौली रोड पर ही स्थित पाटन अहीर में मुख्य सड़क मार्ग पर अमन मोबाईल की दुकान का ताला तोड़कर छह हजार रूपये की नगदी तथा 14 हजार रूपये के मोबाईल की चोरी कर ली गई। एक ही रात में इतनी चोरियों से नाराज व्यापारियों ने आज चोरी की घटनाओं को लेकर विरोध प्रदर्शन किया तथा जमकर नारेबाजी की। साथ ही कोटकासिम पुलिस थाना पहुंचकर थाना अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर लगातार हो रही चोरियों पर अकुंश लगाने, रात्रि के समय पुलिस गश्त बढ़ाने एवं चोरी की घटनाओं का शीघ्र खुलासा करने की मांग की।


Download Android App
Download iOS App



