केन्द्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने रविवार को विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी की अगुवाई में भारतीय जनता पार्टी शानदार सफलता हासिल करेगी।
श्री पुरी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी पूरी तैयारी के साथ उतरेगी और वह श्री तिवारी के नेतृत्व में चुनाव लडा जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी ने अभी तक मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार पर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया है।
श्री पुरी ने उत्तर पूर्वी दिल्ली से आए लोगों को भी संबोधित किया और उनके साथ स्थानीय सांसद,श्री तिवारी तथा भाजपा नेता अनिल जैन भी थे।


Download Android App
Download iOS App



