पूर्वी कांगो के उत्तरी प्रांत कीवू में एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण 24 लोगों की मौत हो गई है।
स्थानीय मीडिया ने रविवार को यह जानकारी दी। स्थानीय मीडिया के अनुसार विमान दुर्घटना के बाद 24 लोगों के शव बरामद किए गए।
कीवू प्रांत के गवर्नर के अनुसार बिजी बी उड़न भरने में विफल रहा और आवासीय बस्ती के घरों से जा टकराया, जिसके कारण 17 यात्रियों और चालक दल के दो सदस्यों की मौत हो गयी। उन्होंने कहा, ‘‘हमने 24 शव बरामद किये हैं।’’ स्थानीय प्रशासन ने घोषणा की है कि वे लोग इस घटना की जांच करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



