राजस्थान : सरपंच सहित नौ लोगों के खिलाफ छेडछाड़ और कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला

Summary :

राजस्थान के बीकानेर जिले के नाल पुलिसथाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने सरपंच सहित नौ लोगों के खिलाफ उसके साथ छेड़छाड़ और कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

राजस्थान के बीकानेर जिले के नाल पुलिसथाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने सरपंच सहित नौ लोगों के खिलाफ उसके साथ छेड़छाड़ और कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी । 
थानाधिकारी विक्रम सिंह चारण ने बताया कि 30 साल की विवाहिता ने सरपंच सहित नौ लोगों के खिलाफ कथित रूप से छेड़छाड़ और सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया है। पीडि़ता ने इस बारे में जिला पुलिस अधीक्षक प्रीति चंद्रा के पास परिवाद पेश किया था। 
पुलिस ने पीड़िता की लिखित शिकायत के आधार पर आरोपी भंवरलाल मेघवाल, सुखाराम, हुक्माराम, सुमेरसिंह राजपूत, गंगाराम, सरपंच उदाराम, हेतराम जाट, फूसाराम व बाबूलाल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376-डी, 376(2)(एन), 354, 354ए, 354 बी, 506, 23 एवं अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। 

Ujjwal Jain