राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि देश में वैश्विक महामारी कोरोना के नए स्ट्रेन के बढ़ते मामलों के मद्देनजर केंद्र सरकार को सात जनवरी से ब्रिटेन से पुन: विमान सेवा शुरु करने के फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए।
गहलोत ने आज सोशल मीडिया के जरिए कहा कि ब्रिटेन में मिले नए कोरोना स्ट्रेन के मामले भारत में बढ़ते जा रहे हैं। सात जनवरी को ब्रिटेन से पुन: फ्लाइट शुरू करने के फैसले पर केंद्र सरकार को पुनर्विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर गत वर्ष जनवरी में कोरोना की शुरुआत में विदेशों से आने वाली फ्लाइटस को रोका गया होता तो आज यह स्थिति नहीं बनती।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को सुनिश्चित करना चाहिए कि ब्रिटेन से फ्लाइट चलने के बाद कोरोना के नए स्ट्रेन से पूर्व जैसी स्थिति ना बन जाए। साथ ही ब्रिटेन से पिछले दिनों में लौटे सभी यात्री और इनके संपर्क में आये सभी लोग अपना कोरोना टेस्ट जरूर कराएं, जिससे कोरोना के इस नए स्ट्रेन को आगे फैलने से रोका जा सके।


Download Android App
Download iOS App



