जयपुर : अखिल भारतीय किसान सभा ने 17 July को किसान कर्फ्यू की घोषणा की है अखिल भारतीय किसान सभा ने केंद्र एवं राज्य सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ किसान कर्फ्यू की घोषणा की है।
सभा के प्रदेश महामंत्री पेमाराम छगनलाल चौधरी ने आज बताया कि किसान कर्फयु के तहत किसानों द्वारा उत्पादित माल दूध, सब्जी, अनाज इत्यादि कोई भी वस्तु बाजार में नहीं लाई जाएगी और गांवों से गुजरने वाली हर सड़क पर सुबह 8 बजे से 4 घंटे तक जाम लगाया जायेगा ।
पेमाराम छगनलाल चौधरी ने बताया कि केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों की वजह से खाद, बीज, पेस्टी साइड, डीजल आदि में अन्धाधुंध बढ़ोतरी हुई है जिसके कारण फसलों के भाव स्थिर भी नहीं रहे सके। इस वजह से देश व प्रदेश का किसान भंयकर आर्थिक संकट में फंस गया है।
उन्होंने बीजेपी पर चुनाव पूर्व किसानों की कर्ज माफी और स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें को लागू करने के वायदों को छोडने का आरोप लगाते हुये कहा कि इससे किसानों में भयंकर आक्रोश है।
वही पेमाराम छगनलाल चौधरी ने बताया कि आज भी किसानों की आमदनी का लगभग 24 % हिस्सा पशु धन से ही प्राप्त होता है लेकिन इस सरकार द्वारा जारी किये गये पशु विधेयक से किसान अपने पास पशुधन भी रख ही नहीं पायेगा जिससे वो आर्थिक रूप से और भी कमजोर हो जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



