श्रीनगर : जम्मू & कश्मीर के खबर मौसम के चलते आज कश्मीर को देश के शेष हिस्सों से जोड़ने वाले श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग को भारी बारिश और भूस्खलन के कारण यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। हालांकि बताया जा रहा है कि 434 km लंबा श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग और ऐतिहासिक मुगल रोड खुला है।
एक यातायात पुलिस अफसर ने आज बताया कि रामसू,पंथिहाल एवं रामबन में बारिश होने के कारण भूस्खलन के बाद श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग को यातायात के लिए बंद कर दिया। उन्होंने बताया कि श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग और दक्षिण कश्मीर में शोपियां को राजौरी एवं जम्मू क्षेत्र के पुंछ से जोडऩे वाले ऐतिहसिक मुगल रोड पर यातायात सुचारू से जारी है।
उन्होंने का कहना है कि सीमा सड़क संगठन ने श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग से बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया है। इस दौरान 86 किलोमीटर मुगल रोड यातायात के लिए एक तरफ से खुला है।
लद्दाख क्षेत्र को राज्य के शेष इलाकों से जोडऩे वाले श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात सामान्य है।


Download Android App
Download iOS App



