अलवर : ये मामला राजस्थान में अलवर जिले का है जहां आज अलवर जिले की किशनगढ़बास उपकारागृह मे बंदी सुच्चा सिंह की बीती रात तबियत बिगडऩे पर मौत हो गई।
सहायक कारापाल छाजूराम मीणा ने कहना है कि 53 साल के सुच्चा सिंह इसी वर्ष 9 मई को शराब के मामले मे उपकाराग्रह मे लाया गया था
और बीती रात अचानक तबियत बिगडऩे पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द, मे भर्ती कराया गया लेकिन उपचार के दौरान उसने दम तौड़ दिया। जिस की सूचना जेल अधीक्षक एवं बंदी के परिजनो को दे दी गई है। मृतक के शव का मेडि़कल बोडऱ् से पोस्टमार्टम करवाकर परिजनो को सौंप दिया जायेगा।


Download Android App
Download iOS App



