जयपुर : राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने जम्मू कश्मीर के पुलवामा में रविवार तड़के आतंकवादी हमले में चूरू जिले के गौरीसर निवासी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान राजेन्द, नैण एवं अन्य जवानों की शहादत पर संवेदना व्यक्त की है। श्रीमती राजे ने अपने संवेदना संदेश में कहा कि इन जवानों की शहादत से पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा हुआ है।
उन्होंने कहा कि देश के लिए अपनी जान की कुरबानी देने वाले इन जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जायेगी। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत जवानों की आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



