राजस्थान के अजमेर से करीब एक सप्ताह पूर्व गायब हुआ एक बालक सवाईमाधोपुर रेलवे स्टेशन पर मिला हैं। चाइल्ड लाइन के अनुसार आठ वर्षीय प्रकाश उर्फ नानू को अपने परिजनों के पास पहुंचा दिया गया है।
यह बालक 26 अगस्त को घर से निकला और अजमेर स्टेशन से एक रेलगाड़ी में बैठकर सवाईमाधोपुर आ गया। प्रकाश डाउन सिंड्रोम की वजह से अपने परिजनों के बारे में नहीं बता पा रहा था।
बाद में आरपीएफ पुलिस ने बालक के मिलने की सूचना चाइल्ड लाइन को देने पर चाइल्ड लाइन ने बच्चे के परिजनों का पता लगाकर उसे उसके पिता सागर सोमानी एवं मां भारत सोमानी को सौंपा।


Download Android App
Download iOS App



