राजस्थान के अलवर जिले में स्वाइन फ्लू फैल जाने की वजह से चिकित्सा प्रशासन ने हाई अलर्ट घोषित करते हुए राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय में 17 बैड का स्वाइन फ्लू वार्ड बनाया है।
चिकित्सालय में प्रत्येक बैड पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गयी है और नर्सिंग स्टाफ को मास्क लगा कर तैनात किया गया है। वार्ड में फिलहाल दो संदिग्ध मरीजो को भर्तीकर इलाज किया जा रहा है।
जबकि 5 मरीजो का स्वाइन फ्लू सैम्पल जांच के लिए जयपुर भेजे गए है। अलवर में स्वाइन फ्लू से 4 मौत हो चुकी है। इसलिए प्रशासन किसी भी तरह का जोखिम नही उठाना चाहता है। विगत साल भी यहां स्वाइन फ्लू, चिकनगुनिया का जबरदस्त प्रकोप था।
स्वाइन फ्लू वार्ड प्रभारी डाक्टर परवेन्द सिंह ने बताया कि बदलते मौसम के मिजाज से प्रदेश में फैल रहे स्वाइन फ्लू को लेकर अलवर जिले में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। स्वाइन फ्लू रोगी चिह्नित होने पर वार्ड में दो वेंटीलेटर भी उपलब्ध कराए गए है। स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीजों को तुरंत टेमीफ्लू देने के निर्देश दिए गए।
वहीं संदिग्ध मरीजों के सैंपल लेने के लिए पुराने अस्पताल भवन में एक कक्ष निर्धारित किया गया है। ओपीडी में भी जुकाम, खांसी निमोनिया के मरीजों की स्क्रीनिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे जयपुर के एसएमएस मेडिकल कॉलेज में अधिक सैंपल भेजकर जांच कराई जा सके।


Download Android App
Download iOS App



