राजस्थान में विधानसभा सत्र बुलाने के मुद्दे पर राजनीति तेज हो गयी है जो लगातार जारी है। इस बीच राजस्थान में कांग्रेस विधायक दल की बैठक शनिवार को हुई जिसमें राज्य के मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा की गयी। यह मीटिंग होटल में हुई जहां सभी विधायक ठहरे हैं।
वहीं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत विधानसभा सत्र बुलाने की मांग को लेकर राज्यपाल कलराज मिश्र से मिलेंगे। गहलोत नए प्रस्ताव के साथ राजभवन जाएंगे विधानसभा सत्र बुलाने की मांग करेंगे। मिली जानकारी के मुताबिक गहलोत कैबिनेट की बैठक कर चुके है, जिसमें राज्यपाल को फिर से भेजे जाने वाले प्रस्ताव पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री को राज्यपाल से मिलने का समय 4 बजे का दिया गया है।
जोशी के अनुसार, ‘‘मुख्यमंत्री (अशोक गहलोत) ने कल शाम संवाददाताओं को बताया था कि बैठक आज होगी। बैठक 11.30 बजे शुरू होने की उम्मीद है।’’ बैठक उसी होटल में होगी जहां कांग्रेस के विधायक व उसके समर्थक विधायक रुके हुए हैं।
गौरतलब है कि विधानसभा का मामला तब जोर पकड़ लिया जब गहलोत ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें इस बात का अफसोस है कि राज्यपाल किसी दबाव के तहत फैसला नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह विधायकों के साथ राजभवन में राज्यपाल से सामुहिक रूप से मिलेंगे और उनसे अनुरोध करेंगे कि वह किसी के दबाव में नहीं आयें। वह संवैधानिक पद पर हैं, उन्होंने संविधान की शपथ ली है। उन्हें अपनी अंतरात्मा के आधार पर निर्णय करना चाहिए। अगर वह ऐसा नहीं करते हैं और राज्य की जनता राजभवन को घेरने आ गयी तो हमारी जिम्मेदारी नहीं होगी।
जिसके बाद राज्यपाल कलराज मिश्र ने सीएम गहलोत को पत्र लिखा है। पत्र में कलराज मिश्रा ने राजभवन के घेराव पर सवाल उठाए है। राज्यपाल ने कहा कि आप और आपका गृह मंत्रालय राज्यपाल की सुरक्षा भी नहीं कर सकता है क्या। राज्य में कानून- व्यवस्था की स्थिति पर आपका क्या मत है। वहीं शुक्रवार की रात को अशोक गहलोत कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री निवास पर हुई। पाटी सूत्रों के अनुसार बैठक में विधानसभा सत्र बुलाए जाने की कैबिनेट के प्रस्ताव पर राजभवन द्वारा उठाए गए बिंदुओं पर चर्चा हुई।


Download Android App
Download iOS App



