CM गहलोत ने दी हिंदी पत्रकारिता दिवस की शुभकामनाएं, कहा- निष्पक्ष जर्नलिज्म से लोकतंत्र होगा सुदृढ़

Summary :

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने निष्पक्ष पत्रकारिता को लोकतंत्र की जरुरत बताते हुए कहा है कि जितनी मजबूत पत्रकारिता होगी, उतना ही लोकतंत्र सुदृढ़ होगा।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने निष्पक्ष पत्रकारिता को लोकतंत्र की जरुरत बताते हुए कहा है कि जितनी मजबूत पत्रकारिता होगी, उतना ही लोकतंत्र सुदृढ़ होगा। सीएम गहलोत ने सोशल मीडिया के जरिए हिंदी पत्रकारिता दिवस पर आज यह बात कही। 
उन्होंने मौके पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हिंदी पत्रकारिता का देश में स्वर्णिम इतिहास रहा है। स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर आज तक यह अपनी अहम भूमिका निभाती आयी है। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष पत्रकारिता हमारे लोकतंत्र की आवश्यकता है, जितनी मजबूत पत्रकारिता होगी, उतना ही लोकतंत्र भी सुदृढ़ होगा। 

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने भारतीय लोकतंत्र में आधारस्तंभ के रूप में जनमानस को जागरूक करने के लिए प्रतिबद्ध सभी पत्रकार बन्धुओं को हिन्दी पत्रकारिता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

Desk Team