राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने देश में नागरिकता संशोधन कानून( सीएए) धरना प्रदर्शन एवं हिंसा जैसे मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि संविधान की मूल भावनाओं की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
रविवार को जोधपुर रवाना होने से पहले उन्होंने दिल्ली के हालात पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि देश में अराजकता का माहौल है, हम कुछ बोलते हैं तो केंद्र सरकार में बैठे नेताओं को बुरा लगता है और वे राजस्थान के नेताओं पर दबाव बनाकर हमारी सरकार के खिलाफ अनर्गल बयान दिलवाते हैं।
दिल्ली CAA हिंसा का मुद्दा संसद में जोरशोर से उठा कर गृह मंत्री से मांगेगी इस्तीफा : कांग्रेस
उन्होंने कहा कि राज्य में कांग्रेस सरकार को विकास कार्यों से मतलब है और हम जनकल्याण कार्यों की बदौलत जनता की सेवा कर रहे हैं। राज्य में चिकित्सा व्यवस्था पर पूछे गए सवाल के जवाब में गहलोत ने कहा कि राजस्थान में सबसे अच्छी चिकित्सा व्यवस्था है और हमने एक नया नवाचार‘निरोगी राजस्थान’के लिए कदम बढ़या है। यह उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।


Download Android App
Download iOS App



