जयपुर : आर्थिक पिछड़ा वर्गों की पहचान के लिए कराये जा रहे सर्वे के लिए राजस्थान राज्य आर्थिक पिछड़ा वर्ग आयोग प्रदेश में 13 जुलाई को टोंक जिले के दौरे पर रहेगा तथा जन सुनवाई करेगा। राजस्थान राज्य आर्थिक पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष अनूपचंद गोयल एवं सदस्य सचिव मिथलेश कुमार 13 जुलाई को टोंक जिले के निवाई कस्बे में सुबह 9 से 10 बजे तक ओझा हॉस्पीटल के सभागार में तथा 11 बजे से सर्किट हाऊस टोंक में आर्थिक पिछड़े वर्ग की पहचान करने तथा उनके लिए योजनायें बनाने के सम्बन्ध में बैठक लेकर जन सुनवाई करेंगे।
आयोग सदस्य सचिव श्री कुमार का कहना है कि जो भी व्यक्ति इस सम्बन्ध में अपनी राय देना चाहे वह टोंक अथवा निवाई में की जाने वाली जन सुनवाई के दौरान दे सकते हैं अथवा आयोग कार्यालय 72, शिवाजी नगर, सिविल लाईन, जयपुर में पत्र द्वारा भी प्रेषित कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



