भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी ने केंद्र की मोदी सरकार और उनके नेतृत्व को ‘हराने व गिराने’ के लिए नक्सलवादियों के साथ हाथ मिलाया है। पार्टी ने रॉबर्ट वाड्रा द्वारा राज्य में जमीनों की खरीद-फरोख्त का घोटाला करने का आरोप लगाया।
भाजपा की ओर से शुक्रवार को जारी बयान में राष्ट्रीय महासचिव पी मुरलीधर राव ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा,‘कांग्रेस भ्रष्टाचारी पार्टी है। राज्य में कांग्रेस की गहलोत सरकार के समय रॉबर्ट वाड्रा ने जमीनों की खरीद-फरोख्त का घोटाला किया।’ राव ने आरोप लगाया कि ‘गहलोत ने वाड्रा को बहुत सस्ते दामों पर जमीने उपलब्ध करवायी।’
PM मोदी ने चीनी राष्ट्रपति शी से मुलाकात की, द्विपक्षीय संबंध मजबूत करने पर हुई चर्चा
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने इससे पहले ही इस मामले में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) व आयकर विभाग का इस्तेमाल पार्टी के ‘डर्टी ट्रिक्स डिपार्टमेंट’ के रूप में करने का आरोप दिन में लगाया था।
राव ने कहा कि मोदी की सरकार और उनके नेतृत्व को हराने और गिराने की दृष्टि से कांग्रेस पार्टी ने नक्सवलवादियो के साथ हाथ मिलाया है।’
उन्होंने कहा कि दो दिन पहले कांग्रेस ने तेलंगाना में अपना जो घोषणापत्र जारी किया वह तेलंगाना और तेलंगाना के मुद्दों तक सीमित नहीं है। राव के अनुसार,‘ उस घोषणा पत्र में कांग्रेस ने जो बातें कही वह देश के संविधान को चुनौती देने वाली हैं और यह देश की सम्पूर्ण व्यवस्था पर आने वाले दिनों में सवाल खडे़ करने वाला है।’
उन्होंने कहा कि घोषणा पत्र में इसाइयों को अनुसूचित जाति का दर्जा देने की घोषणा की गई है। उन्होंने कहा कि जब इसको स्वीकार करेंगे तो यह सम्पूर्ण देश के लिये होगा क्योंकि अनुसूचित जाति आरक्षण केवल राज्य केन्द्रित नहीं है इसके लिये संसद में संशोधन करना होगा।
उन्होंने कहा कि इसका मतलब है कि कांग्रेस पूरे देश में ईसाइयों को एससी का दर्जा देना चाहती है और वह एससी के आरक्षण पर कैंची मारना चाहती है।


Download Android App
Download iOS App



