केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का विरोध प्रदर्शन अभी भी जारी है। दूसरी तरफ विपक्ष दल अभी भी मोदी सरकार पर तीनों नए कानूनों को वापिस लेने के लिए दबाव बना रही है। ऐसे में राजस्थान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने किसानों के मुद्दे पर भाजपा पर निशाना साधते हुए शुक्रवार को कहा कि भाजपा की राजनीति में किसानों के लिए जगह नहीं है।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में एक कार्यक्रम में डोटासरा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव किसान विरोधी राजनीति करने के लिए जानी जाती है। उन्होंने कहा कि भाजपा जिस प्रकार की राजनीति करती है उसमें किसानों के लिए कोई स्थान नहीं है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में किसानों के लिए जितनी अपमानजनक बातें कहीं गई और उन पर अनर्गल आरोप लगाए गए वे निंदनीय है।

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘ भाजपा के नेता किसान पुत्रों को खालिस्तानी कहते हैं तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार की नई मंत्री मीनाक्षी लेखी किसानों को मवाली कहकर संबोधित करती हैं। यह भारतीय जनता पार्टी की किसान विरोधी विचारधारा का परिचायक है।’’

Download Android App
Download iOS App