कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक विश्वेन्द्र सिंह ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी मे पूर्ण विश्वास जताते हुए स्वयं के बीजेपी में जाने को कोरी अफवाह बताया है।
विश्वेन्द्र सिंह ने आज भरतपुर में कहा कि बीजेपी के वरिष्ठ नेता दिगम्बर सिंह से मैं उनका हाल-चाल लेने गया था। मीडिया ने इसे मेरे बीजेपी में शामिल होने की अटकलों से जोड़ दिया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी में मेरा पूर्ण विश्वास है। अब तो राजस्थान में कांग्रेस सथा में आ रहीं है, ऐसे में भला मैं क्यों बीजेपी में जारूंगा।


Download Android App
Download iOS App



