80 के दशक की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से जाने वाली मशहूर आदाकरा रीना रॉय 60 साल की हो गई हैं। रीना का जन्म 7 जनवरी 1957 को हुआ था उनके परिवार में वह आपने मां बाप का तीसरा बच्चा था। रीना की मां हिंदु और पिता मुस्लिम थे। रीना ने अपने फिल्मी कैरियर की शुरूआत सन 1972 में आई फिल्म बीआर इशारा की फिल्म जरूरत से की थी।
उनकी पहली फिल्म इतनी ज्यादा फेमस नहीं हुई लेकिन फिल्म जगत ने पहली फिल्म के जरिए उनकी प्रतिभा को पहचान लिया और वह जल्द ही फिल्मी दुनिया की शीर्ष अभिनेत्रियों में शुमार की जाने लगीं। रीना रॉय की फिल्में जितनी चर्चा में रहीं उतनी ही शत्रुघ्न सिन्हा की प्रेम कहानी भी रही है। माना जाता है प्यार के आगे सारी कायनाथ फिकी ही दिखाई देती है। जिससे प्यार होता है उससे हर समय हर जगह वहीं इंसान नजर आता है।
ऐसे ही आज हम आपको देश की उस महिला के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें अपना प्यार पाकिस्तान में मिला। जिस अभिनेत्री की हम बात कर रहें हैं यह कोई ऐसी वैसी महिला नहीं बल्कि हमारे देश की जानी-मानी हस्तियों में से हैं जिन्होंने पाकिस्तान की नामचीन चेहरो में से अपने प्यार को हासिल किया।
अभिनेत्री रीना रॉय ने पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहसिन खान से 1983 में शादी की थी और अपना एक सफल फिल्मी कैरियर को छोड़ दिया। उसके बाद रीना रॉय कराची जाकर शिफ्ट हो गई थीं।
कुछ सालों बाद जब यह कपल मुंबई वापस लौटा तो जहां मोहसिन ने भी बॉलीवुड में हाथ आजमाने की पूरी कोशिश की। उन्हें जेपी दत्ता की ‘बंटवारा’ और महेश भट्ट की ‘साथी’ में देखा गया।
उसके बाद कुछ समय ही हुआ मोहसिन पाकिस्तान वापस चले गए। दोनों की एक बेटी है लेकिन इसके बाद से ही दोनों ने अलग होने का फै सला ले लिया। रीना का नाम शत्रुघ्र सिंहा के साथ भी काफी मशहूर था लेकिन फिलहाल वह अपनी निजी जिंदगी में व्यस्त हैं।


Download Android App
Download iOS App









