भवानी शंकर शर्मा के निधन पर कांग्रेस नेताओं ने किया शोक व्यक्त

Summary :

NULL

राजस्थान में पत्रकार और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भवानी भाई उर्फ भवानी शंकर शर्मा की पार्थिव शरीर आज यहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अग्नि को समर्पित कर दिया गया।

77 वर्षीय शर्मा का आज तड़के निधन हो गया था। अन्त्येष्टि के समय कांग्रेसजन, पत्रकार, शुभचिंतक और परिजन मौजूद रहे।

राजस्थान खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष भवानी शंकर शर्मा के असामयिक निधन पर केन्द्रीय जल संसाधन राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा बी डी कल्ला समेत कई नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

गहलोत ने कहा कि भवानी भाई कांग्रेस के निष्ठावान एवं प्रतिबद्ध नेता थे, जिन्होंने जीवन पर्यन्त जनसेवा एवं क्षेत्र के विकास को ही अपना लक्ष्य माना। भवानी भाई व्यवहार कुशल एवं मृदुभाषी थे एवं उनके साथ मेरा व्यक्तिगत रिश्ता था। उनके निधन से मुझे व्यक्तिगत क्षति हुई है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्व. शर्मा कांग्रेस पार्टी के लिए हमेंशा समर्पित रहे और उन्होंने जीवनपर्यन्त पार्टी तथा समाज की सेवा की।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक  करें।

Desk Team