नसीराबाद से कांग्रेस विधायक राम नारायण गुर्जर खराब कानून व्यवस्था के मुद्दे को लेकर आज राजस्थान विधानसभा में आसन के समक्ष धरने पर बैठ गये ।
संसदीय कार्यमंत्री राजेन्द्र राठौड ने गुर्जर की इस कार्यशैली पर नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी से नाराजगी जताते हुए कहा कि आपके विधायक बिना प्रक्रिया अपनाये हुए यह व्यवहार कर रहे है ।
गुर्जर नसीराबाद में खराब कानून व्यवस्था की ओर गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया का ध्यान आकर्षित कर रहे थे ।
अध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने गुर्जर को उनका मामला सरकार के संज्ञान पर भेजने का आश्वासन दिया और उनसे धरना समाप्त कर अपने स्थान पर बैठने का आग्रह किया । गुर्जर ने बाद में धरना समाप्त कर दिया।
देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अख़बार।


Download Android App
Download iOS App



