कांग्रेस ने रविवार को राजस्थान में सात दिसंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की अपनी तीसरी सूची जारी कर दी। पार्टी ने पांच सीटें अपने सहयोगियों के लिए छोड़ी हैं। 13 में से तीन उम्मीदवारों को स्थानापन्न के रूप में टिकट दिए गए हैं।
बीकानेर पश्चिम से यशपाल गहलोत की जगह बी.डी. कालिया को मैदान में उतारा गया है। गहलोत अब बीकानेर पूर्व से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने पहले कन्हैयालाल झंवर को बीकानेर पूर्व से खड़ा किया था। केशवरायपाटन से सी.एल. प्रेमी की जगह राकेश बोयत चुनाव लड़ेंगे।
कांग्रेस ने बाली विधानसभा सीट राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के लिए, मुंडावर व कुशालगढ़ सीट लोकतांत्रित जनता दल और भरतपुर व मालपुरा सीट राष्ट्रीय लोक दल के लिए छोड़ दी है। बता दें कि 200 सदस्यीय राजस्थान विधानसभा के लिए मतदान सात दिसंबर को होगा और नतीजों की घोषणा 11 दिसंबर को की जाएगी।


Download Android App
Download iOS App




