राजस्थान प्रदेश कांग्रेस की ओर से पार्टी नेता राहुल गांधी के जन्मदिन पर 19 जून को जिला व प्रखंड स्तर पर कोरोना योद्धाओं का सम्मान किया जाएगा। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि प्रदेश कांग्रेस ने 19 जून को राहुल गांधी के जन्मदिन पर जिला व ब्लॉक स्तर पर अस्पतालों के कोरोना योद्धाओं जैसे डॉक्टर, नर्सिंगकर्मी, चिकित्साकर्मी, पैरा मेडिकल स्टॉफ आदि को सम्मान स्वरूप उनके काम आने वाली पीपीई किट, मास्क आदि भेंट करने का निर्णय किया है।
उन्होंने कहा कि इस दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव हेतु सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देश का पूर्णत: पालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारे चिकित्साकर्मी अपने जीवन की परवाह नहीं करते हुए महामारी से लड़ने में सबका सहयोग कर रहे हैं, ऐसे में हमारा उत्तरदायित्व बनता है कि हम उनकी सेवाओं का सम्मान करें।


Download Android App
Download iOS App



