जयपुर : राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर रविवार को जारी रहा। सूरज की तपिश के साथ लू चलने से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। चूरू में रविवार को सबसे अधिक अधिकतम तापमान 48.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सीकर के नैछवा थाना क्षेत्र में कल एक किसान की खेत में काम करने के दौरान भीषण गर्मी से मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि हनुमान जाट (45) की खेत में काम करने के दौरान मौत हो गई। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकतर हिस्सों में लू का प्रकोप बना हुआ है। श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 48.6 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 48.1 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 47.8 डिग्री सेल्सियस, कोटा में 47.5 डिग्री सेल्सियस, बाड़मेर में 47.2 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर में 46.4 डिग्री सेल्सियस, जयपुर में 45.5 डिग्री सेल्सियस और अजमेर में 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


Download Android App
Download iOS App



