फिल्म के सेट पर डायरेक्टर रेमो ने कहा गेट आउट, फिर वरुण – श्रद्धा में किया कुछ ऐसा

Summary :

इस वीडियो में फिल्म के डायरेक्टर रेमो डिसूजा फिल्म की स्टारकास्ट को घर वजाने के लिए कहते है और गेट आउट कहते नजर आ रहे है पर वरुण से लेकर श्रद्धा और वहां मौजूद लोग पैक अप करने के बजाये उनसे एक और सीन शूट करने के लिए कहते है।

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों डायरेक्टर रेमो डिसूजा की फिल्म स्ट्रीट डांसर की शूटिंग कर रहे है। ये फिल्म डांस पर आधारित है और वरुण इस शूटिंग को काफी एन्जॉय कर रहे है। 
वरुण धवन अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अक्सर फिल्म की शूटिंग की अपडेट्स देते रहते है और हाल ही में वरुण ने एक और वीडियो फिल्म के सेट से शेयर किया है। ये वीडियो फिल्म टीम की एक्ससाइटमेंट को बयान करता है। 
इस वीडियो में फिल्म के डायरेक्टर रेमो डिसूजा फिल्म की स्टारकास्ट को घर वजाने के लिए कहते है और गेट आउट कहते नजर आ रहे है पर वरुण से लेकर श्रद्धा और वहां मौजूद लोग पैक अप करने के बजाये उनसे एक और सीन शूट करने के लिए कहते है। 
इतना ही नहीं बल्कि फिल्म की कास्ट हल्ला मचाते हुए रेमो को कन्धों पर उठा लेते है और इस मोमेंट पर रेमो खुद को हेल्पलेस महसूस करते नजर आ रहे है। उनके चेहरे से अंदाजा लगाया जा सकता है की फिल्म के सेट का माहौल बेहद खुश है। 
विडियो के आखिर में वरुण कहते हैं ‘हमें घर नहीं जाना, हमें शूटिंग करते रहना चाहते हैं’। यानी फिल्म की कास्ट शूटिंग को इतना एन्जॉय कर रही है की उन्हें घर जाने का मन ही नहीं करता है। 

आपको बता दें इस फिल्म में  वरुण धवन और श्रद्धा कपूर के साथ ही प्रभु देवा, नोरा फतेही, शक्ति मोहन, धर्मेश येल्डे आदि नजर आएंगे। फिल्म 24 जनवरी 2020 को बॉक्स ऑफिस अपर रिलीज़ होने जा रही है।

Ujjwal Jain