बीजिंग : चीन में सेना के अभ्यास के बीच सोशल मीडिया में लोगों ने देश के कई प्रांतों में एक यूएफओ देखने का दावा किया है। चीन ने शनिवार और रविवार को बोहाई सागर और बोहाई जलडमरूमध्य में नौसैन्य अभ्यास किया।
ग्लोबल टाइम्स की खबर के अनुसार नौसैन्य अभ्यास के बीच चीन के कई प्रांतों के लोगों ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि उन्होंने आसमान में एक अज्ञात उड़ती हुई वस्तु या यूएफओ देखा है जिसके पीछे चमकती रेखा दिख रही है।
ट्विटर की तरह चीन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर लोगों ने यूएफओ की तस्वीरें और वीडियो डाले और दावा किया कि उन्होंने रविवार को सुबह करीब 4 बजे चमकती हुई उड़ती वस्तु को देखा।
शांदोंग, शांक्सी, हेबेई और हेनान प्रांतों से यूएफओ देखे जाने की खबरें आई हैं। इस खबर में कहा गया कि अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



