जून आते ही गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। राजस्थान, दिल्ली, मध्यप्रदेश, गुजरात इन सभी जगह पारा 45 से ऊपर तक चला गया है। अक्सर आपने देखा होगा कि गर्मी आते ही कर्ई लोगों के घरों में मिट्टी के घड़े यानी मटके का पानी इस्तेमाल किया जाता है। मटके का पानी गर्मी के मौसम में ठंडा और सुकूनदायक होता है और यह स्वास्थ्य में भी बहुत लाभदायक होता है।

गर्मी के मौसम में कई लोगों को फ्रिज का ठंडा पानी पीना बहुत पसंद होता है। लेकिन वहीं कहीं ऐसे भी लोग हैं जिन्हें घड़े के पानी पीना अच्छा लगता है। घड़े का पानी सदियों से लोग इस्तेमाल करते आ रहे हैं। कई लोगों को आज भी मिट्टी की भीनी-भीनी खुशबू बहुत अच्छी लगती है जिसकी वजह से वह घड़े का पानी पीना पसंद करते हैं।

इसके अलावा कई विशेषज्ञ कहते हैं कि मिट्टी के बर्तन में पानी पीना स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा होता है। कई रोगों से लडऩे के लिए यह हमारे शरीर को शक्ति प्रदान करता है। आज हम आपको मिट्टी के बर्तन में पानी पीने के बेमिसाल फायदे बताएंगे।

1. सेहत के लिए मटके का पानी बहुत लाभदायक होता है। मटके के पानी का तापमान सामान्य पानी से थोड़ा कम होता है लेकिन यह ठंडक दे देता है। इतना ही नहीं इस पानी से पाचन क्रिया भी अच्छी होती है। गैस या एसिडिटी की परेशानी आपको है तो आप रोज मटके का पानी पीएं। इससे आपके पाचन क्रिया में सही होगी और शरीर में टेस्टोस्टेरॉन की मात्रा भी बढ़ाता है।

2. कैंसर के बीमारी का खतरा भी मटके का पानी पीने से कम होता है। इसके साथ ही गले की कई बीमारियों से भी मटके का पानी बचाता है। अगर आपको जुकाम और खांसी की समस्या है तो आप मटके का पानी रोजाना पीएं।

3. शरीर में पीएच भी मटके के पानी से संतुलित रहता है। शरीर में पीएच बेलेंस को मिट्टी के क्षारीय तत्व और पानी के तत्व सही बनाते हैं। शरीर को हर बीमारी से बचाते हैं।

4. प्राकृतिक तौर पर मटके का पानी ठंडा रहता है। लेकिन फ्रिज का पानी इलेक्ट्रसिटी की मदद से ठंडा होता है। मटके का पानी पीने में आपको एक बचत होगी और वो ये की आपका बिजली का बिल इसे इस्तेमाल करने से कम आएगा।

5. दमा की परेशानी है आपको तो आप रोजाना मटके का पानी पीएं। मटके का पानी लकवा पेशेंट्स को भी बहुत लाभदायक है।


Download Android App
Download iOS App



