नौ जून को प्रदेश में सूखा दिवस घोषित करने की मांग

Summary :

NULL

जयपुर : जस्टिस फॉर छाबडा संगठन ने राज्य सरकार से पूर्व विधायक गुरू शरण छाबडा की जयंती पर नौ जून को प्रदेश में सूखा दिवस (ड्राई डे) घोषित करने की मांग की है। संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम अंकुर छाबडा ने आज यहां एक बयान जारी कर कहा कि प्रदेश में जगह जगह शराब के ठेकों को बंद करने की मांग को लेकर महिलाओं और अन्य संगठनों की ओर से लगातार विरोध किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि स्वर्गीय छाबडा ने प्रदेश में शराबबंदी लागू करने की मांग को लेकर अपनी शहादत दी है ऐसे में जब तक प्रदेश में शराबबंदी लागू नहीं हो जाती तब तक उनकी जयंती पर सूखा दिवस घोषित किया जाना चाहिये। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि स्वर्गीय छाबडा की जयंती को सूखा दिवस घोषित नहीं किया तो वह शहीद स्मारक पर अनशन करेगी तथा संगठन के कार्यकर्ता समूचे प्रदेश में विरोध दर्ज करायेगें।

– वार्ता

Desk Team