सबको साथ लेकर किया जा रहा है विकास : वसुंधरा

Summary :

NULL

जयपुर : राजसथान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा है कि सभी वर्ग को साथ लेकर राज्य का समग, विकास करने के प्रयास किये जा रहे हैं। श्रीमती राजे आज यहां विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त करने आए जोधपुर जिले के शेरगढ़ एवं भरतपुर जिले के नदबई विधानसभा क्षेत्र के लोगों को संबोधित कर रही थीं।

उन्होंने कहा कि हम लोगों को आपस में जोड़कर प्रदेश का विकास करने में विश्वास रखते हैं और सभी को साथ लेकर राजस्थान का समग, विकास करने का प्रयास किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने प्रदेश में चार साल में विकास के इतने काम किए हैं, जो पिछले पचास वर्ष में नहीं हो पाए। उन्होंने कहा कि सब आपस में प्रेम के साथ रहें तो विकास की गति और बढ़ जाती है।

उन्होंने कहा ‘हमारा हमेशा यही प्रयास रहा है कि प्रदेश के पिछड़ क्षेत्रों का अधिक से अधिक विकास कराया जाए ताकि लंबे अरसे से वंचित वर्गों को भी विकास की मुख्यधारा से जोड़ जा सके। इसी को ध्यान में रखते हुए शेरगढ़ और नदबई विधानसभा क्षेत्रों में पिछले वर्षों में विकास के कई महत्वपूर्ण काम कराए गए हैं।’ उन्होंने कहा कि भरतपुर, करौली, सवाईमाधोपुर, धौलपुर एवं दौसा सहित पूर्वी राजस्थान के तेरह जिलों में पेयजल के लिए विशेष योजना पर काम चल रहा है।

हमारी मुख्य खबरों के लिए यह क्लिक करे

Desk Team