राजस्थान में मचे सियासी घमासान के बीच अब अशोक गहलोत ने सचिन पायलट पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। जहां पहले सीएम पद को लेकर गहलोत और सचिन पायलट गुट के विधायकों के बीच नोकझोंक हो रही थी, वही अब गहलोत भी फ्रंट फुट पर आकर खेलना शुरू कर दिया है। सभी को सोनिया गांधी के फैसले का इंतज़ार है। अशोक गहलोत सीएम की कुर्सी पर बने रहेंगे या फिर नहीं। इस बात पर अभी सस्पेंस बरकरार है।
अशोक गहलोत ने सचिन पायलट पर साधा निशाना
इस बीच अब अशोक गहलोत ने इस पूरे मामले पर बड़ा बयान दिया है। गहलोत ने अपने बयान के जरिए पायलट पर भी निशाना साधते हुए कहा, ‘मेरे सीएम रहने के दौरान हमारी सरकार पर बड़ा संकट आया था। लेकिन मैंने और मेरे विधायकों ने उसे विफल कर दिया। बीजेपी हमारी सरकार को गिराने की हर कोशिश कर सकती है। लेकिन, हम कामयाब नहीं होने देंगे।’
साल 2020 में पायलट ने की थी बगावत
बता दें, गहलोत ने अपने बयान में उस बात का जिक्र किया है, जब साल 2020 में पायलट ने कुछ विधायकों के साथ बगावत की थी। हालांकि, पार्टी नेतृत्व के मनाने के बाद पायलट शांत हो गए थे। अब एक बार फिर गहलोत ने इशारों-इशारों में पायलट को ही मौजूदा स्थिति का जिम्मेदार बता दिया है।
वही, उनसे जब विधायकों के बगावत पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ‘मैंने 50 साल में पहली बार देखा कि मैं अपनी कोई बात विधायकों से मनवाया नहीं पाया। मैंने ये बात सोनिया गांधी से भी कही थी। मैं एक लाइन का प्रस्ताव पारित नहीं करवा पाया। जबकि वह मेरी ड्यूटी थी, लेकिन यहां पर यह स्थिति क्यों बनी, इस पर रिसर्च की जरूरत है। वो इस्तीफा देने को तैयार थे, लेकिन बात मानने के लिए तैयार नहीं थे, इसलिए हमें इसपर विचार करना होगा।’


Download Android App
Download iOS App



