डॉक्टर्स ने दी अनिश्चितकालीन हड़ताल करने की चेतावनी

Summary :

NULL

अलवर : ये मामला राजस्थान के अलवर शहर का है जहां आज महिला हॉस्पिटल में कार्यरत डॉक्टर कंचन बत्रा को एपीओ किये जाने के विरोध में पिछले 5 दिनों से 2 घण्टे की हड़ताल कर रहे डॉक्टर्स ने राजस्थान सरकार को चेतावनी दी है कि अगले 2 दिनों में डॉक्टर कंचन बत्रा को दुबारा नहीं लिया गया तो जिले भर के डॉक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करेंगे।

डॉक्टर्स ने आज हॉस्पिटल के सामने धरना एवं प्रदर्शन करते हुए यह चेतावनी दी तथा RCHO को निलंबित करने की मांग की है। चिकित्सको का आरोप है कि RCHO द्वारा गलत रिपोर्ट तैयार की गई जिसकी वजह से महिला डॉक्टर को एपीओ किया गया है जबकि चिकित्सा विभाग के अतिरिक्त निदेशक द्वारा की जांच में महिला डॉक्टर को clean chit दी जा चुकी है। इसके बावजूद सरकार उसे बहाल नहीं कर रही है।

डॉक्टरों को ऑल राजस्थान सेवारत चिकित्सा संघ के प्रदेश महासचिव डॉक्टर दुर्गा शंकर सैनी ने अलवर पहुंच कर डॉक्टरो को प्रदेश भर का सहयोग का आश्वासन दिया गया है।

Desk Team