राजस्थान के नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने बुधवार को अपना पदभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, संगठन महासचिव एवं सांसद के सी वेणुगोपाल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी, कांग्रेस के कई विधायक तथा पार्टी के अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट ने इस मौके पर डोटासरा को बधाई देते हुए ट्वीट किया, राजस्थान कांग्रेस प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालने के लिए डोटासरा जी को बधाई। आशा है कि बिना किसी दबाव या पक्षपात के आप उन श्रमिकों को पूरा सम्मान देंगे जिनकी कड़ी मेहनत के परिणामस्वरूप सरकार बनी।
श्री @GovindDotasra जी को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने पर बधाई।
मुझे उम्मीद है की आप बिना किसी दबाव या पक्षपात के उन कार्यकर्ताओं जिनकी की मेहनत से सरकार बनी है, उनका पूरा मान-सम्मान रखेंगे।— Sachin Pilot (@SachinPilot) July 29, 2020
उल्लेखनीय है कि डोटासरा को सचिन पायलट को प्रदेश अध्यक्ष पद से बर्खास्त किए जाने के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष बनाया गया। गोविन्द सिंह डोटासरा गहलोत सरकार में शिक्षा मंत्री हैं और वह सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ विधानसभ क्षेत्र से तीसरी बार विधायक बनकर आये है।
वह सीकर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष एवं लक्ष्मणगढ़ पंचायत समिति में प्रधान भी रहे। राज्य में चल रहे सियासी संग्राम में होटल में ठहरे सरकार के मंत्री एवं कांग्रेस के विधायक तीन बसों में भरकर प्रदेश कार्यालय पहुंचे और गोविन्द सिंहडोटासरा के पदभार समारोह में शामिल हुए। समारोह के बाद सभी विधायक वापस होटल चले गए।


Download Android App
Download iOS App



