जयपुर : राजस्थान के शिक्षा एवं पंचायती राज राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने कहा है कि अजमेर शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी पानी की योजनाओं को प्राथमिकता से लागू किया जा रहा है और इसके तहत माकड़वाली गांव के लिए करीब ढाई करोड़ रुपए की परियोजना का काम शीघ शुरू किया जायेगा।
श्री देवनानी आज अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में तीन करोड़ रुपए की लागत से डाली जाने वाली 13.5 किलोमीटर पाइप लाइन के कार्य का शुभारम्भ कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पेयजल पर विशेष ध्यान दे रही है और पिछले तीन वर्षों में करोड़ों रूपए की नई पाइप लाइनें डाली जा चुकी है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल परियोजनाओं को मजबूत करने के लिए हाथीखेड़ा, खरेकड़ी एवं अजयसर गांवों में 8.9 करोड़ रुपए की लागत से पेयजल परियोजना शुरू की गई है। इसी तरह लोहागल गांव में पेयजल के लिए 3.5 करोड़ रूपए मंजूर किए गए।


Download Android App
Download iOS App



