अजमेर : अजमेर विद्युत वितरण निगम के कर्मचारियों ने जिला बदर किये गये कर्मचारियों को जिले में रिक्त पदों पर पुन: लगाने की मांग को लेकर आज प्रबंध निदेशक का पुतला दहन किया और मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन दिया। विद्युत श्रमिक संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वावधान में कर्मचारियों ने शहरर के विभिन्न मार्गों से जुलूस निकाला और जिला कलेक्ट्रेट पर निगम के प्रबंध निदेशक का पुतला दहन और मानव श्रृंखला बनाकर प्रदर्शन किया।
समिति के सदस्यों ने कहा कि प्रबंध निदेशक ने अल्प वेतन कर्मचारियों को जिला बदर कर दिया है जबकि जिले के अधीन कई उपखंडों में पद रिक्त है। समिति की ओर से मुख्यमंत्री को दिये ज्ञापन में जिले से बाहर किये गये अल्पवेतन भोगी कर्मचारियों को जिले में पुन: नियुक्त करने की मांग की गयी है।


Download Android App
Download iOS App



