राजस्थान राज्य परिवहन निगम के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर ऐलान किया और कहा कि छह दिसम्बर को एक घण्टे का कार्य बहिष्कार करेंगे। रोडवेज के श्रमिक संगठनों के संयुक्त मोर्चे की विज्ञप्ति के अनुसार निगम के कर्मचारियों ने बोनस, एक्सग्रेसिया व महंगाई भत्ते का भुगताने नहीं करने एवं निगम की कीमती जमीन बेचने के विरोध में यह कदम उठाया गया है।
संयुक्त मोर्चा के एटक, सीटू, इन्टक, एसोसिएशन एवं बीजेएमएस के पदाधिकारियों ने एक बैठक कर राज्य सरकार एवं रोडवेज प्रबंधन पर आरोप लगाया कि रोडवेज कर्मचारियों को वित्त वर्ष 2016-17 के देय बोनस व एक्सग्रेसिया के भुगतान पर रोक लगाने, राज्य सरकार के कर्मचारियों के अनुरूप महंगाई भत्ते के आदेश जारी नहीं करने एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों के बकाया भगुतान की उपेक्षा करने के साथ निगम की बेशकीमती जमीनें बेचने के विरोध में छह दिसम्बर को दोपहर एक बजे से दो बजे तक पूरे प्रदेश में एक घण्टे तक कार्य का बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया है।
संयुक्त मोर्चा ने सभी कर्मचारियों तथा संगठनों से कार्य बहिष्कार करने की अपील की है।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



