राजस्थान में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने सत्तारूढ़ कांग्रेस पर तीखा हमला बोला और कहा कि पिछले 4 साल से पूरी पार्टी और राजस्थान सरकार आपस में ही लड़ रही है। राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां जोर पकड़ने लगी है और सत्तारुढ़ कांग्रेस एवं मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी के बीच नये नये मुद्दों के साथ आरोप प्रत्यारोप का दौर तेज होने लगा है वहीं कुछ अन्य दल नया विकल्प खड़ करने के प्रयास शुरु कर दिए है। राज्य में विधानसभा चुनाव के अब केवल करीब तीन महीने शेष है और जहां कांग्रेस इस बार अपनी सरकार रिपीट कराने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित अन्य कांग्रेसी नेता जीजान से जुटे हुए है वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित भाजपा के अन्य कई वरिष्ठ नेता चुनाव को लेकर राजस्थान दौरों के चक्कर लगाने शुरु कर दिए है। कांग्रेस इस चुनाव में अपनी गहलोत सरकार की ऐतिहासिक एवं जनहित एवं कल्याणकारी मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, पुरानी पेंशन योजना, स्वास्थ्य का अधिकार एवं रोजगार एवं सामाजिक सुरक्षा की गारंटी आदि योजनाओं एवं महंगाई राहत शिविर जैसी अन्य कई उपलब्धियों के साथ देश में महंगाई के मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाने लगी है जबकि भाजपा राज्य में भ्रष्टाचार एवं कानून व्यवस्था के मुद्दे के साथ केन्द्र की मोदी सरकार की उपलब्धियों को लेकर लोगों के बीच जा रही है।
चुनाव के मद्देनजर आगामी रणनीति पर विचार विमर्श किया गया
इन दोनों प्रमुख दलों के बीच इन मुद्दों को लेकर आरोप प्रत्यारोप का दौर इतना तेज हो गया है कि इनके अलावा ‘‘लाल डायरी’’ जैसे नये मुद्दे भी आ गये है और भाजपा इस मुद्दे का हर मौके पर जिक्र कर रही है जबकि गहलोत सहित कांग्रेस के अन्य नेताओं ने इसे केवल हौवा करार दिया है और कहा है कि भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं बचने के कारण इस तरह की भ्रांतियां फैला रही है। चुनाव के मद्देनजर दोनों पार्टियों के शीर्ष नेताओं के राजस्थान दौरे होने लगे है जिनमें हाल में प्रधानमंत्री ने सीकर का दौरा किया वहीं शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने जयपुर में राजस्थान भाजपा कोर कमेटी बैठक लेकर चुनाव के मद्देनजर आगामी रणनीति पर विचार विमर्श किया गया।गहलोत राहत शिविरों में लोगों के साथ संवाद करने में भी जीजान लगा रखी थी और इसके बाद दोनों पैरों में चोट लगने के बावजूद उन्होंने अलग अलग योजनाओं के लाभार्थियों को मुख्यमंत्री निवास पर संवाद कार्यक्रम आयोजित कर पुख्ता भी करने लगे है कि वास्तव में सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंच रहा है या नहीं। इससे लोगों में जागरुकता एवं उत्साह बढ़ है। भाजपा राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ ‘‘नहीं सहेगा राजस्थान’’ अभियान चला रखा है और अब एक अगस्त को सचिवालय का घेराव करने का कार्यक्रम भी है।

Download Android App
Download iOS App