दिल्ली-NCR में आखिर क्यों हो रही इतनी बारिश? जानें ये बड़ी वजह

Summary :

इस साल इतनी बारिश क्यों हो रही है? पहले बाढ़ की खबरें देश के दूसरे राज्यों से आती थी लेकिन इस बार राजधानी से की बाढ़ की खबरें आ रही है तो आइए जानते हैं इस साल इतनी बारिश का क्या वजह है।

इस साल पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर समेत पंजाब, हरियाणा और राजधानी दिल्ली में भारी बारिश हो रही है। अभी देश में मानसून है और मानसून के मौसम में बारिश होना भी चाहिए, लेकिन इस बार के बारिश ने कई साल के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और अभी देश के इन राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी है लेकिन यहां पर एक सवाल उठता है कि इस साल इतनी बारिश क्यों हो रही है? 
पहले बाढ़ की खबरें देश के दूसरे राज्यों से आती थी लेकिन इस बार राजधानी से की बाढ़ की खबरें आ रही है तो आइए जानते हैं इस साल इतनी बारिश का क्या वजह है। मॉनसून 2023 पर मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ और मानसूनी हवाओं के वजह से उत्तर पश्चिम भारत में काफी तेज बारिश हो रही है। भारत में मॉनसून के अभी दो स्थिति है पहली स्थिति में पंजाब और हरियाणा में साइक्लोनिक सरकुलेशन की वजह से बारिश हो रही है।
वहीं दूसरी स्थिति पश्चिमी विक्षोभ है जिससे पहाड़ों पर काफी तेज बारिश हो रही है और यह बारिश ही लैंडस्लाइड की वजह बनती है। आपको बता दें साइक्लोनिक सरकुलेशन एक ऐसी स्थिति होती है जिसमें उलटी दिशा में हवा बहती है और हवा वातावरण में ऊपर की तरफ जाती है जब यह हवा ठंडी होती है तो काफी बारिश देखने को मिलता है। 
मौसम विभाग के अनुसार इस साल इतनी बारिश का मानसून टर्फ भी बताया जाता है कि मानसून टर्फ उस स्थिति को कहा जाता है जब हवा एक साथ इकट्ठा हो जाती है और कम दबाव वाला क्षेत्र बनता है इस स्थान पर बादल बनते हैं और हवाओं के साथ नहीं आने के वजह से बारिश शुरू हो जाती है।
देश के पहाड़ी राज्य समेत महाराष्ट्र राजधानी दिल्ली में बारिश के पीछे मुख्य वजह पश्चिमी विक्षोभ साइक्लोनिक सरकुलेशन और मानसून ट्रक बताए जा रहे हैं और यह तीनों एक समय पर आपस में टकरा रहे हैं। साथ ही देखा जा रहा है कि एक दम से मौसम साफ रहता है और अचानक से तेज बारिश हो जा रही है तो इसके पीछे भी कई वजह है।
वातावरण में नमी इसके पीछे मुख्य वजह बताई जाती है अगर बहुत ज्यादा नमी मौजूद है वातावरण में तो बारिश भी काफी तेज हो जाती है लेकिन अगर नमी की मात्रा कम है तो बारिश भी कम होती है और यह सभी चीज वायुमंडल के तापमान पर निर्भर करता है।

Desk Team