देश में कट्टरपंथी अपना रूप रंग तालिबान से बढ़कर दिखा रहे हैं। जिस वीभत्सता के साथ कन्हैयालाल का कत्ल किया गया हैं, उसे सुन हर किसी व्यक्ति का दिल कराह हैं सोशल मीडीया पर वायरल वीडीयो को देखकर लोगों का दिल खोल रहा हैं। घटना के बाद से ही राजस्थान में पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड़ पर हैं। कन्हैयालाल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो बताया हैं वह किसी राक्षस क्रूरता से भरा ही नही उस से ऊपर की दरिंदता भी दर्शा रहा हैं ,पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। घर पर बड़ी संख्या में जुटी भीड़ और नारेबाजी के बीच परिजनों के चीत्कार से इलाका गूंज उठा। इस बीच पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से हमलावरों की क्रूरता सामने आई है।
क्रूरता ही नही नृशंसता भी , 26 वार 13 कटे हुए गहरे घाव
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक कातिलों ने धारदार हथियारों से कन्हैया पर 26 वार किए थे। उनके शरीर पर 13 कट के गहरे घाव पाए गए हैं। इनमें से अधिकतर गर्दन के आसपास हैं। बताया जा रहा है कि गर्दन को शरीर से अलग करने की पूरी कोशिश की गई थी।
आरोपियों को फांसी की मांग , पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी
इस बीच जब कन्हैया का शव घर पहुंचा तो लोगों ने कन्हैया अमर रहें, हत्यारों को फांसी दो जैसे नारे लगाए। परिजनों ने भी जान के बदले जान की मांग की। रोती हुई कन्हैया की बहन ने कहा, ”जिस तरह मेरे भाई को काटा उसी तरह दोषियों को भी काट डाला जाए।” भीड़ ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की।
आपको बता दे कि नूपुर शर्मा के समर्थन में एक पोस्ट से आहत होकर कट्टरपंथियों ने कन्हैयालाल को धमकी दी थी और उसके कत्ल का ऐलान किया था। कट्टरपंथी जिहादी मोहम्मद रियाज और गौस मोहम्मद नाम के शख्स ने मंगलवार शाम कन्हैया की बेरहमी से हत्या कर दी। हमलावरों ने पूरी घटना को कैमरे में भी कैद किया। दोनों आरोपियों को राजसमंद में गिरफ्तार कर लिया गया। कत्ल करने के बाद भी आरोपियों में कोई पुलिस प्रशासन का खौफ महसूस नही हो रहा था, बल्कि उन्होनें मोबाइल फोन पर लाइव आकर पीएम मोदी व अन्य के खिलाफ अपशब्दों के साथ धमकी भी दी।


Download Android App
Download iOS App



