राजस्थान में वित्त आयोग ने सरकारी कर्मचारियों को सातवां वेतनमान देने से संबंधित अधिसूचना आज जारी कर दी। अधिसूचना के अनुसार विभिन्न पे स्केल्स में चौदह प्रतिशत से अधिक की बढोत्तरी की गई है।
इसके बाद कर्मचारियों को मूल वेतन में 2.57 प्रतिशत का लाभ होगा। वेतनमान के तहत कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन 17 हजार 700 एवं अधिकतम वेतन दो लाख 18 हजार 600 रुपए होगा।
इसके तहत जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, अजमेर और कोटा में कर्मचारियों को सोलह प्रतिशत एचआरए, बाकी शहरों में आठ प्रतिशत एचआरए मिलेगा।
उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने दीपावली के मौके पर कर्मचारियों को सातवें वेतनमान लागू करने की घोषणा की थी।


Download Android App
Download iOS App



