लुधियाना- जगराओं : जगराओं से पंजाबी अखबार के सीनियर पत्रकार सुखदेव गर्ग के घर पर जा कर उसकी पत्नी पर कातिलाना हमला करके एक आदमी फरार हो गया और सुखदेव गर्ग की पत्नी को जगराओं के कल्याणी हॉस्पिटल में ले जाया गया पर डॉक्टर ने देखा की उसकी हालत बहुत नाजुक है तो उसको लुधियाना के दयानन्द हॉस्पिटल में रेफर कर दिया।
मौके पर मिली जानकारी के अनुसार सुखदेव गर्ग पत्रकार के भाई जतिंदर गर्ग ने बताया की यह घटना आज सवेरे की है और मेरी भाभी पर एक अज्ञात आदमी ने घर में आकर हमला कर दिया दोषी घर में आया और बोला की आपके नाम से कोर्ट में से कोई सामान आया है। भाभी ने घर का गेट खोला और दोषी ने घर में पानी भी पिया और जूस भी पिया और मेरी भाभी ने जब कमरे में जाकर मेरे भाई को फोन करना चाहा तो दोषी ने मेरी भाभी पर चाकू से हमला कर दिया और भाग निकला।
जब घटना के बारे में जगराओं पुलिस के डी एस पी कंवरपाल सिंह बाजवा से पूछा गया तो उन्हों ने बताया की हमारी जगराओं पुलिस की सारी फॉर्स ने सिटी में नाकाबंदी कर रखी है और हम घर की बारीकी से जाँच कर रहें है और घर में लगे कैमरे में दोषी की तस्वीर आ गयी है जल्दी ही दोषी को पक ड़ लिया जायेगा और प्रेस ने जब पूछा की जगराओं सिटी के लोग बड़े डरे हुए है लोग अपने घरो में बैठ कर सुरक्षित नहीं है और आये दिन जगराओं में कोई ना कोई वारदात हो जाती है, पुलिस यह बात कह कर अपना पल्ला झाड़ लेती है की हम दोषी को जल्दी पक ड़ लेंगे और और पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगता।
लुटेरे बेखौफ से घरो में आकर वारदात को अंजाम देकर चले जाते है अगर पुलिस अपनी ड्यूटी सही तरीके से करे तो आये दिन ऐसी कोई वारदात न हो और लोगो का पुलिस के ऊपर विश्वास बना रहें। जब पत्रकार सुखदेव गर्ग से फोन पर बात की तो उन्होंने बताया की उनकी पत्नी का अब लुधिआना के दयानन्द हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है, वह अब खतरे से बाहर है।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



