ये मामला राजस्थान का है जहां दो अलग -अलग सड़क हादसों में 5 लोगों की मौत हो गयी। पुलिस के अनुसार आज सुबह बयाना बसेडी मार्ग पर एक बोलेरों कार पलट गई जिसमें दो लोगों की मौत हो गयी। मृतक कालू एवं मनीष जयपुर के रहने वाले बताये गये है। खान ठेकेदार के कर्मचारियों से भरी यह बोलेरो धौलपुर से भरतपुर जा रही थी कि रास्ते में पलट गई।
इसके अलावा उदयपुर में बस की टक्कर से मोटर साइकिल सवार तीन युवकों की मौत हो गयी तथा एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार दो मोटर साइकिल पर सात युवक अपने साथी की जन्मदिन पार्टी मनाकर रात दो बजे वापिस लौट रहे थे कि कुमारों के भट्टा मोहल्ले में भीलवाड़ से अहमदाबाद जा रही बस ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी मोटर साइकिल पर चार युवक सवार थे जिनमें तीन की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी।
गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बस को जप्त कर कार्यवाही शुरू कर दी है।


Download Android App
Download iOS App



