देशविरोधी भाषण देने के मामले में हुर्रियत नेता सैयद अली शाह गिलानी गुट के खिलाफ J&K पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आपको बता दे कि सुर्खियों में रहे वकील देवेंद्र सिंह के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। J&K पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
आपको बता दे कि हुर्रियत नेता सैयद अली शाह गिलानी के वकील देवेंद्र सिंह बहल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों सुर्खियों में है। वीडियो में वकील देवेंद्र सिंह सेना को कोस रहे हैं और साथ ही पड़ोसी देश पाकिस्तान का गुणगान करते हुए देशविरोधी नारे लगा रहे हैं।
सोशल मीडिया वायरल वीडियो में वकील देवेंद्र सिंह बहल घाटी में एक सभा को संबोधित कर रहे हैं। वकील देवेंद्र सिंह बहल अपने भाषण में वो एनआईए और केंद्र सरकार के खिलाफ बोल रहे थे। उन्होंने सरकार और एनआईए पर उनके मूवमेंट को दबाने का आरोप लगा रहे थे। साथ ही कश्मीर के लोगों को कश्मीर की आजादी में भाग लेने और पाक द्वारा मदद किए जाने की बात कहते नजर आ रहे है। बता दे की देवेंदर सिंह बहल ने सेना की खूब कोस रहे है।


Download Android App
Download iOS App



